दिवंगत ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए रणबीर कपूर ने बहन संग की पूजा

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन के 11 महीना पूरे हो चुके है। ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बेटे रणबीर सिंह ने बहन रिद्धिमा कपूर साहनी संग शांति पूजा रखी। रिषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। जिसके चलते उनका निधन 30 अप्रैल 2020 को हो गया था।

आपको बता दें कि इस मौके पर नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है।जिसमें उन्होंने लिखा है कि आज ऋषि कपूर के निधन के 11 महीने हो गये गये हैं। ऐसे में उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया है। मैं अपनी न्यूयॉर्क ट्रिप की अंतिम यात्रा सी कुछ यादें शेयर कर रही हूं। इस मौके पर रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पिता को याद किया।

रिद्धिमा कपूर ने पूजा की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो रणबीर कपूर के साथ पूजा करते हुए दिखाई दे रही हैं। रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर व्हाइट कलर की ड्रेस पहने हुए हैं।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले रणबीर कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के कारण रणबीर कपूर होम क्वारंटाइन थे। रिध्दिमा कपूर ने लिखा है कि वह हमें देख रहे हैं। और हम उन्हें मिस करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *