राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

राज्यसभा सांसद और  समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह नहीं रहे। वह काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 64 वर्ष की आयु में शनिवार की दोपहर उनका निधन हो गया।
एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह, समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। स्वर्गीय सिंह पत्नी समेत दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इसी साल फरवरी में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।

अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदस्या के लिए चुना गया था। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी राजनीति में सक्रियता कम हो गई थी। हालांकि, बीमार होने से पहले तक उनकी नजदीकियां भाजपा से बढ़ गई थी।

27 जनवरी 1956 को उत्तर प्रदेश के जिले आजमगढ़ में जन्मे अमर सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति के शीर्ष नेताओं में गिने जाते हैं। अमर के राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी। इसके बाद वे 2002 और 2008 में भी राज्यसभाा सदस्य चुने गए थे। 2016 के बाद उनकी सक्रियता कम हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *