राजस्थान के नाविक ने मुंबई में नौसेना के जहाज पर की खुदकुशी
आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले 22 वर्षीय एक नाविक रविवार सुबह यहां भारतीय नौसेना के एक पोत पर मृत पाया गया। उसके बदन पर गोली लगने का निशान था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई: आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले 22 वर्षीय एक नाविक रविवार सुबह यहां भारतीय नौसेना के एक पोत पर मृत पाया गया। उसके बदन पर गोली लगने का निशान था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अविवाहित रमेश जायसवाल आईएनएस बेतवा पर इलेक्ट्रिकल आर्टिफीसर 5 (पावर) के तौर पर काम कर रहा था। उसके शव के पास उसकी सर्विस राइफल मिली।
मृतक के परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन है। जायसवाल हाल ही में छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटा था। संदिग्ध आत्महत्या की इस घटना की वजह का पता अभी नहीं चल सका है। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई पुलिस नौसेना अधिकारियों की मदद से मामले की जांच कर रही है।