राहुल प्रियंका पहुंचे हाथरस, पीड़िता के परिवार से कर रहे हैं बातचीत

Hathras gangrape हाथरस गैंगरेप: हाथरस मामले में सियासत अब अपने चरम पर है। फिर वह चाहे कांग्रेस हो बसपा और सपा कोई भी यह मौका छोड़ना नहीं जा रहा है। शनिवार की शाम  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पिता के घर हाथरस पहुंचे। राहुल प्रियंका के साथ पांच अन्य लोग भी पीड़िता के घर पहुंचे हैं। यह मुलाकात पीड़िता के घर के अंदर हो रही है।

आपको बता दें कि शासन की ओर से केवल 5 लोगों को हाथरस जाने की इजाज़त थी। लेकिन राहुल और प्रियंका के साथ पांच से कहीं ज्यादा लोग पीड़िता के घर पहुंचे। मीडिया का जमावड़ा सुबह से ही पीड़िता के घर के बाहर बना हुआ है।जहां मुलाकात हो रही है वहां पर किसी भी मीडिया कर्मी को पहुंचने की अनुमति नहीं है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि राहुल और प्रियंका (Rahul Priyanka) अपना सियासी दांव खेलने से नहीं चूकेंगे। अमूमन बीते सालों में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कांग्रेस की स्थिति डगमगा चुकी थी। जिसके बाद यह मुद्दा उनका कम बैक हो सकता है। घर में प्रवेश करते समय राहुल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

खबर आ रही है कि घर के अंदर प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगा और सिर पर हाथ रख उनका दुख बांटा। बता दें कि यह मुलाकात करीब 30 मिनट से चल रही है। तकरीबन 7:30 बजे राहुल और प्रियंका पीड़िता के गांव पहुंचे थे।

सुरक्षा की बात करें तो प्रशासन की मुस्तैदी रही। किसी को भी घर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। जेड प्लस सुरक्षा की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस की भी तैनाती रही। अब देखना यह होगा कि घर के अंदर पीड़िता के परिवार के साथ क्या बातचीत होती है।

इस मुलाकात से यह तो तय है कि कांग्रेस ने योगी सरकार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। साथ ही यह समझा जा सकता है कि या कांग्रेस के 2022 के चुनाव को लेकर अभियान भी साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *