Hathras : हाथरस मामले में सियासत कम नहीं हो रही। पीड़िता के परिवार से हमदर्दी दिखाने के बहाने विपक्ष अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। इस बीच तमाम विरोध और प्रतिबंधों के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस जाने के लिए उत्तर प्रदेश के बॉर्डर में दाखिल हो गए।
आपको बता दें कि सुबह ही राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें हाथरस जाने से कोई रोक नहीं सकता है। इसके बाद दोनों भाई बहनों ने प्रशासन से अनुमति ली। प्रदेश की प्रशासन की ओर से दोनों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी गई है। जिसके बाद वह उत्तर प्रदेश पहुंच गए।
प्रदेश में दाखिल होने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को देख उत्साहित हो विरोध और तेज कर दिया। जिसे रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रशासन की ओर से कहां गया कि जब 5 को लाने का आदेश था तब इतनों की भीड़ का क्या मतलब है।
राहुल 35 सांसदों के साथ हाथरस पहुंच कर पीड़िता के परिवार का दुख बांटना चाह रहे थे। लेकिन प्रशासन के आदेश था कि केवल पांच के साथ से ही वह हाथरस पहुंच सकते हैं। नोएडा पहुंचकर राहुल में ज्वाइंट सीपी लव कुमार और डिप्टी कमिश्नर रणवीर सिंह के साथ बात की। जिसके बाद उन्हें प्रवेश मिला।
प्रशासन की ओर से यह साफ आदेश था कि कोविड-19 नियमों का सख्ती के साथ पालन किया जाना चाहिए। जबकि डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 नियमों की धज्जियां उड़ाई।
वही अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी शनिवार की दोपहर हाथरस पहुंचे थे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की और उनके पक्ष का जायजा लिया।