राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज

कांग्रेस कन्याकुमारी से आज अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रैली शुरू करेगी। ये यात्रा पांच महीने में पूरी होगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कन्याकुमारी से शुरू हो रही भारत जोड़ो यात्राके लिए चेन्नई पहुंच गए। कांग्रेस आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण जैसी समस्याओं और विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रही है।

राहुल गाँधी ने पिता राजीव गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे यहां राहुल को खादी का राष्ट्रीय ध्वज सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। कांग्रेस आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रही है।

आज से शुरू हो रही भारत जोड़ो यात्रा में पांच महीने में 3570 किमी दूरी करेगी तय होगी। इन पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा का रोडमैप तैयार किया गया है। रैली 8 सितंबर को सुबह 7 बजे शुरू होगी जब राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेता मार्च शुरू करेंगे। सोशल मीडिया पर भी इससे सम्बंधित जानकारी के लिए पूरी व्यवस्था की गई है ,जिसे पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *