Pushkar Singh Dhami Oath: पुष्कर सिंह धामी ने ली उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

Pushkar Singh Dhami Oath

Pushkar Singh Dhami Oath: हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे अब सब के सामने हैं। पांजब को छोड़कर अन्य चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है। ऐसा में चार राज्यों में सरकार बनाने की तैयारी अपने अंतिम चरण पर है। जहां उत्तर प्रदेश में 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे तो वहीं आज उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड का पर्यवेक्षक और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक बनाया था।

Pushkar Singh Dhami Oath: देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह

Pushkar Singh Dhami Oath
Pushkar Singh Dhami Oath

ये भी पढ़ें- kisan andolan update: फिर हो सकता है किसान आंदोलन, किसान नेता राकेश टिकैट ने कही ये बात

आपको बता दें, आज बुधवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। मौके पर मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम साधु संत मौजूद रहे। इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी की नेता वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Pushkar Singh Dhami Oath: धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल ने ली शपथ

आज उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, सौरव बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज ने भी शपथ ली। राज्यपाल रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी और उनके आठ मंत्रियों को शपथ दिलायी। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री हैं।

Pushkar Singh Dhami Oath: धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे

आपको बता दें, पुष्कर सिंह धामी को तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पद की कमान दी थी। हालांकि इस बार विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे।फिर में पार्टी ने उनपर भरोसा दिखाया। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंडा के अबतक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने पिछले साल 45 साल की उम्र में सत्ता संभाली थी। सीएम धामी को महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के शिष्य के रूप में माना जाता है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *