पंजाब के किसानों को उकसाया जा रहा है : भाजपा किसान मोर्चा

पणजी:  भाजपा के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चहर ने शनिवार को कहा कि किसान विशेष रूप से पंजाब के किसानों को तीन केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा उकसाया जा रहा है, जबकि 60 प्रतिशत भारतीय किसान नए कानूनों का समर्थन करते हैं।

पणजी स्थित भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन चहर ने कहा, तीन कृषि कानूनों का उद्देश्य भारतीय किसानों को उनके लाभ में वृद्धि करके लाभांवित करना है। देश भर के किसानों को सुधारों से लाभ होगा। इन सुधारों की आवश्यकता थी। लेकिन कुछ किसानों, विशेष रूप से पंजाब के किसानों के मन में संदेह पैदा किया गया है।

उन्होंने कहा, यह किसानों को आंदोलित करने की साजिश है। 60 प्रतिशत किसान इस कानून का समर्थन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *