प्रियंका गांधी वाड्रा आज जा सकती है शिमला,प्रशासन से मांगी थी अनुमति

प्रियंका गांधी वाड्रा आज शिमला जा सकती हैं। उन्होंने 10 अगस्त के आने की अनुमति मांगी है। उनके साथ कोई 12 लोग भी शिमला जाएंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी‌ शिमला स्थित छराबड़ा मैं अपने घर जाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से अनुमति मांगी थी। जिसके लिए प्रशासन द्वारा उनके ईपास को मंजूरी दे दी गई है।

हिमाचल आगमन के लिए उनके साथ आने वाले सभी सदस्यों, सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को 72 घंटे पहले की कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। इसके बाद ही उन्हें शिमला में प्रवेश मिलेगा।

कोविड-19 के प्रकोप के बीच कुछ समय प्रियंका अपने छरावड़ा स्थित घर पर बिता सकें, इसके लिए वह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से हिमाचल आना चाहती हैं। दरअसल दिल्ली के सभी क्षेत्र कोरोना वायरस की भयंकर चपेट में हैं।ऐसी स्थिति में प्रियंका को शिमला अपने साथ कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें संस्थागत क्वॉरेंटाइन होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *