प्रधानमंत्री मोदी ने महेंद्र सिंह धोनी को लिखी चिट्ठी

15 अगस्त की शाम 7:30 बजे महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) इंस्टाग्राम पर एक छोटी सी वीडियो डालकर रिटायर हो गए थे। उसके बाद से देश भर में लोग काफी भावुक हैं उन्हें लेकर और सोशल मीडिया पर लगातार वही छाए हुए हैं। आज महेंद्र सिंह धोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भेजी गई चिट्ठी को खुद अपने ट्विटर हैंडल पर डाला है और उन्हें शुक्रिया कहा है। आमतौर पर महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं। इससे पहले वाला ट्वीट भी धोनी ने फरवरी में किया था।

क्या क्या कहा प्रधानमंत्री ने

बात जब धोनी की हो तो बात सिर्फ एक खेल या क्रिकेट की नहीं रह जाती, वो सारे देश की बात हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एक भावुक करने वाली लंबी चिठ्ठी महेंद्र सिंह धोनी को भेजी जिसमें उन्होंने क्रिकेट और भारतीय खेलों में महेंद्र सिंह धोनी के अद्वितीय योगदान को धन्यवाद देते हुए उन्हें आगे के जीवन के लिए भी शुभकामनाएं दी।

पीएम ने अपने खत में लिखा कि देश के 130 करोड़ लोग धोनी के संन्यास से दुखी हैं, उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया वह बहुत ही अद्भुत कार्य है। चाहे वो 2011 वर्ल्ड कप हो या 2007 का वर्ल्ड कप जीतना। पीएम ने धोनी के लिए कहा कि आपके हेयर स्टाइल चाहे किसी भी तरह रहा हो आप हमेशा कूल रहे हैं, यही आप की सबसे बड़ी खासियत है। महेंद्र सिंह धोनी को सिर्फ उनके क्रिकेट के आंकड़ों से याद करना बेईमानी होगी, उनको एक बेहतरीन इंसान के तौर पर भी याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि महेंद्र सिंह धोनी जिस तरह से एक छोटे से शहर से आए और पूरे देश में छा गए वह बहुत ही प्रेरणादायक है इससे अवश्य ही देश के युवा भी प्रेरणा लेंगे। प्रधानमंत्री ने महेंद्र सिंह धोनी के सेना के प्रति लगाव पर भी इसमें लिखा और कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है कि वह भारतीय सेना के इतने करीब रहते हैं और उनको अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं।

https://twitter.com/msdhoni/status/1296362680580636672?s=19

आखिर में प्रधानमंत्री ने उनके परिवार, उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा को भी धन्यवाद कहा जिनके साथ और त्याग की बदौलत महेंद्र सिंह धोनी अपनी सेवाएं देश को देते रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी को अपने परिवार के साथ बिताने के लिए अब ज्यादा से ज्यादा समय मिलेगा। उन्होंने यह भी लिखा कि उन्होंने वीडियो देखी थी जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपनी क्यूट सी बेटी के साथ खेल रहे थे, जो कि बहुत ही प्यारा था। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने अभूतपूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को आगे के जीवन की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *