कोरोना की चपेट में अब नेता भी, देश के लगभग हर कोने से नेताओं के संक्रमित होने की खबर

कोरोना की चपेट में देश के तमाम नेता भी आ रहे हैं। देश के लगभग हर कोने से नेताओं के संक्रमित पाए जाने की खबर आ रही है। अमित शाह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा तमाम सारे नेता भी संक्रमित पाए गए हैं।

रविवार को उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री कमला रानी का कुरोना के कारण निधन हो गया। दूसरी तरफ कोरोना लगातार देश के नेताओं को अपना शिकार बनाने पर तुला हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह  भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आगरा से भाजपा विधायक योगेंद्र यादव को भी कोरोना ने अपने आगोश में लिया  है।

दूसरी तरफ बिहार में भी राजनेता अब इससे दूर नहीं हैं। राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर 13 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। फिलहाल राजद ने दावा किया है कि राबड़ी देवी अभी कोरोना से सुरक्षित हैं।

वही बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में सीएम आवास में सचिव, रसोईया, ड्राइवर समेत 16 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री सोरेन की यह दूसरी को रोना जांच होगी। इसके पहले मंत्री मिथिलेश ठाकुर के संपर्क में आने के कारण परिवार सहित उनकी जांच कराई गई थी। हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

अधिकारियों, पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों के बाद अब देश के बड़े नेताओं के संक्रमित होने से भय का माहौल बना हुआ है। वही कोरोना संक्रमितओं की बढ़ती संख्या के कारण मौतों में भी वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *