विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने वाले दो गिरफ्तार

विकास दुबे का कानपुर में पुलिस ने किया एनकाउंटर 

Kanpur: गैंगस्टर विकास दुबे के बाद अब उसके गुर्गो को पनाह देने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा। कानपुर (Kanpur Police) के चौबेपुर के बिकरू गांव में एक सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपित पांच लाख का इनामी विकास दुबे बीते शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। विकास दुबे (Vikas Dubey) के बाद  अब उसके गुर्गों को अपनी शरण में रखने वाले पुलिस की रडार पर हैं। कानपुर पुलिस ने शनिवार सुबह विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

विकास दुूबे के गुर्गों की मदद करने वालों पर पुलिस न शिकंजा कसा

 

कानपुर की चौबेपुर थाना की पुलिस फोर्स अब कुख्यात विकास दुबे के काले कारोबार को एक के बाद एक पर्दाफाश करने में जुट गई है। कानपुर पुलिस ने इसी कड़ी में विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो और तीन जुलाई की रात पुलिस फोर्स पर हमले के कई आरोपियों को इन्होंने अपने घर में पनाह दी। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं।

विकास के गुर्गों की मदद करने वाले दो लोग पुलिस हिरासत में

दोनों आरोपियों पर विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने के आरोप के अलावा काले कारोबार को आगे बढ़ाने का भी आरोप है। पुलिस ने विकास दुबे के दो सहयोगियों ओम प्रकाश और अनिल पांडेय को गिरफ्तार किया है। कानपुर के चौबेपुर थाना की फोर्स ने दोनो आरोपियों को ग्वालियर से पकड़ा है

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *