इस स्वतंत्रता दिवस पीएम मोदी बनाने जा रहे हैं नया रिकॉर्ड

भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बने हुए 73 साल पूरे  हो रहे हैं। देश 15 अगस्त को अपना 74ंवा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिन पीएम मोदी एक नया  कीर्तीमान रचने वाले हैंं। जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सातवीं बार लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री होंगे।

इससे पहले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे गैर कांग्रेसी नेता थे जिन्होने 6 बार लालकिले में ध्वज फहराया था। 2019 में अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी ने छठवीं बार तिरंगा फहरया था और  भारतीय जनता पार्टी सरकार के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बराबरी कर ली थी।

अटल बिहारी वाजपेयी 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 के बीच छह बार तिरंगा फहराया था। अटल बिहारी वाजपेयी 1996 में पहली बार प्रधानमंत्री बने  थे लेकिन सरकार ज्यादा दिन चल नहीं पाई जिसके चलते वे लालकिले पर ध्वज नहीं फहरा सके। 

सबसे अधिक बार नेहरू ने फहराया है झंडा

सबसे अधिक 17 बार लालकिले की प्राचीर से ध्वजारोहण का गौरव देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्राप्त है। नेहरु ने आजाद भारत में 15 अगस्त 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था।  27 मार्च 1964 तक वे देश के प्रधानमंत्री रहे और इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड 17 बार 15 अगस्त को लाल किले से झंडा फहराया। इसके बाद इंदिरा गांधी ने 11 और मनमोहन सिंह 10 बार लाल किले से ध्वजारोहण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *