इंजिनियर्स डे पर क्या बोले पीएम मोदी और अन्य दिग्गज, देखें ये रिपोर्ट

हमारा देश हर साल 15 लाख से अधिक इंजीनियर तैयार करता है, और अमेरिका, इंग्लैंड, जापान जैसे अनेक बड़े देशों में भी भारतीय इंजीनियर्स का बोलबाला है। जहां अभी गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों के सीईओ भारतीय इंजीनियर हैं तो भारत में इंजीनियरों का ये दिन और भी खास हो जाता है। आज इस अवसर पर ‘एम विश्वेश्वरैया’ (M Vishvesaraiya) को याद करते हुए PMO, भारत के उपराष्ट्रपति, स्वास्थ्य मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इंजीनियरों को धन्यवाद देते हुए और उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए ट्वीट किए।

देखें किसने क्या कहा –

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiya Naidu) ने महान इंजीनियर मोक्षागुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि देते हुए भारत के भावी इंजीनियरों को शुभकामनाएं दी।

भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Dr. Harshvardhan) ने एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि देते हुए भारत के सभी इंजीनियरों को धन्यवाद कहा और कहा इंजीनियर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के पर्याय है।

कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar) ने रामेश्वरम (Ramehshwaram) धनुषकोडी के रेल पुल की एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि इंजीनियर किसी भी समाज के बैकबोन होते हैं। इसके साथ में महान इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया को और सभी भावी इंजीनियरों को शुभकामनाएं देता हूं।

हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishwas) ने एम विश्वेश्वरैया को आधुनिक भारत का विश्वकर्मा बताया। इसी के साथ उन्होंने सभी कुशल इंजीनियरों को भी धन्यवाद कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *