यूपी: वृंदावन में विदेशी लड़की से दुष्कर्म, पाकिस्तानी टीचर गिरफ्तार

मथुरा:  उत्तर प्रदेश के वृंदावन (Vrindavan)  में एक पाकिस्तानी शख्स ने शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। एक पाकिस्तानी म्यूजिक टीचर (Pak music teacher) ने यूक्रेन (Ukraine)  की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से लगातार तीन दिन तक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। फिलहल पाकिस्तानी टीचर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये पूरा मामला  वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के एनआरआई ग्रीन सोसायटी (NRI Green Society) का है। जहां साल 2014 में एक यृूक्रेन दंपति रहने आए थे। एस्कॉन टेंपल में दोनों भजन किर्तन करते हैं। हांलाकि करीब तीन साल पहले दोनों का तलाक हो चुका है। और पीड़िता अपने पिता के साथ रहती है।

आरोपी टीचर नाबालिग को  उसके घर पर म्यूजिक सिखाने आता था। आरोपी ने तीन दिनों तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने अपनी आप बीती घरवालों को बताई तो उसके पिता ने थाने में FIR दर्ज कराया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की  पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है जो करांची का रहने वाला है। वह  पिछले 16 साल से टूरिस्ट वीजा पर वृंदावन में रह कर भजन किर्तन करता था। वृंदावन कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि FIR दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को परिक्रमा मार्ग में इमली ताला के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मथुरा के एसपी उदय शंकर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *