यूपी सरकार के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित

उत्तर प्रदेश। प्रदेश की योगी सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गुरुवार की दोपहर राज्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने संक्रमित होने की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। संक्रमण के बाद उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए यह कहा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने कोविड-19 का टेस्ट करवाया। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है लेकिन अभी कुछ दिनों तक वह होम आइसोलेशन में रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बीते दिनों में संपर्क में आए लोगों से यह अपील भी की कि वह अपना कोविड-19 का टेस्ट करा लें।

आपको बता दें कि मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की उम्र 54 साल बताई जा रही है। जिसके कारण डॉक्टरों का विशेष ध्यान उन पर रहेगा। श्री सिंह इलाहाबाद पश्चिम से भाजपा के विधायक हैं। इसके साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *