इस साल दस लाख मुसलमान हज करेंगे

मक्का: कोरोना के कारण लगे प्रतिबंधों के बाद इस बार हज करने के लिए दस लाख मुसलमान सारी दुनिया से जमा हुए हैं।

बक़रीद यानी ज़िल हज का महीना शुरू होते ही हजयात्री मक्का पहुंचने लगे हैं। अब तक 312,982 तीर्थयात्री मदीना पहुंच चुके हैं। इस साल विदेश से तीर्थयात्रियों को भी आने की इजाजत दी गई है।

कोरोना महामारी के दौरान दो साल में यह पहला मौका है जब विदेश से तीर्थयात्रियों को आने की इजाजत दी गई है। पिछले दो सालों में केवल सऊदी अरब में रहने वाले लोगों को ही हज करने की इजाजत थी और वह भी बहुत कम संख्या में भी। प्रतिबन्ध हटाए जाने के कारण हज के लिए आने वाले लोगों में विशेष उत्साह है। हालांकि हर मुल्क से अपने अपने दिशा निर्देश के साथ हज यात्रा की इजाज़त दी गई है।

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने मुसलामानों से अगले साल उमराह और हज के लिए कुल 3 करोड़ लोगों की व्यवस्था करने और अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने का वादा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *