प्रणब मुखर्जी के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मृत्यु की सूचना मिलते ही देश में शोक का माहौल है। कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ दिनों पहले से ही प्रणब दा की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। सोमवार की शाम उनके निधन की पुष्टि की गई। इसके बाद ट्वीट का सिलसिला शुरू हो गया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश के शीर्ष नेताओं ने स्वीट के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रणब दा निधन, एक युग का अंत- राष्ट्रपति कोविंद

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर ट्वीट के माध्यम से शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से ह्रदय आहत है। उनका मृत्यु एक युग का अंत है। इसके साथ ही ईश्वर से उनके परिवार को इस दुख के सहन करने की शक्ति की कामना की।

एक उत्कृष्ट विद्वान और राजनीतिज्ञ थे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने प्रणब मुखर्जी के साथ अपनी तस्वीरें ट्वीट कर उनको श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने उनसे मिली सलाहों को यादगार बताया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर पूरा भारत शोकाकुल है। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह एक उत्कृष्ट विद्वान और राजनीतिज्ञ थे। समाज के सभी वर्गों और राजनीतिक वर्ग में उनकी प्रशंसा होती थी।  प्रधानमंत्री मोदी ने प्रणब मुखर्जी को जनता का राष्ट्रपति बताया। उन्होंने कहा, भारत के राष्ट्रपति के रूप में, प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन को आम नागरिकों के लिए और भी सुलभ बनाया।

एक अनुभवी राजनीतिज्ञ थे- गृहमंत्री

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया कि प्रणव दा का चले जाना हृदय विदारक है। उनका राजनीतिक जीवन पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। वह एक अनुभवी राजनीतिज्ञ थे।

उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है- रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर कहा कि उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। उनका सार्वजनिक जीवन एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। उन्हें भारतीय इतिहास, राजनीति और कूटनीति का अद्भुत ज्ञान था।

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट के जरिए पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने लिखा कि यह देश की अपूरणीय क्षति है। वह सार्वजनिक जीवन में सुचिता, पारदर्शिता और स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे।

राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह देश के लिए दुखद समाचार है। उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने में मैं देश के साथ खड़ा हूं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *