शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को चढ़ाये ये विशेष भोग, सारे कष्ट होंगे दूर

नवरात्र स्पेशल: शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की अराधना की जाती है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा अलग-अलग विधि-विधान से की जाती है। मां अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। इन 9 दिनों तक मां के 9 स्वरूपों को विशेष भोग चढ़ाया जाता है। प्रताप किरण के नवरात्र स्पेशल में बताया जा रहा है कि 9 दिन देवियों के चरणों में कौन-सा प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

मां के 9 स्वरूपों के प्रिय भोग

1. मां दुर्गा का पहला स्वरूप है..मां शैलपुत्री नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की होती है। पहले दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करना चाहिए। इससे भक्त को निरोगी काया और हमेशा स्वस्थ्य रहने का आशीर्वाद मिलता है।

2. नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन मां को शक्कर का भोग लगाना चाहिए। इस प्रसाद को सभी   घरवालों को भी दें। इससे आयु में वृद्धि होती है

3. नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है इस दिन मां को दूध या दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इस दौरान ब्राह्मण को दान करना अच्छा होगा। इससे व्यक्ति के दुखों का अंत होता है।

4. नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की अराधना की जाती है। इस दिन मां को मालपुए का भोग लगाएं। साथ ही ब्राह्मण को दान दें। ऐसा करने से बुद्धि का विकास भी होता है।

5. नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है इस दिन मां को केले का नैवैद्य अर्पित करना चाहिए। इससे व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है।

6. नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन मां को शहद का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति की आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है।

7. नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन मां को गुड़ का नैवेद्य अर्पित करें। साथ ही ब्राह्मण को दान करें। इससे व्यक्ति को शोक से मुक्ति मिलती है। साथ ही अचानक आने वाले संकटों से भी व्यक्ति की रक्षा होती है।

8. नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मां को नारियल चढ़ाया जाता है। साथ ही नारियल का दान भी किया जाता है। इससे संतान संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

9. नवरात्रि की नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां को तिल का भोग लगाना चाहिए। साथ ही ब्राह्मण को दान दें। ऐसा करने से मृत्यु भय से व्यक्ति को राहत मिलती है। इसके अलावा अनहोनी घटनाओं से बचाव भी होता है।

नवरात्र के नौ दिन अगर आपने मां दुर्गा को उनका प्रिय भोग चढ़ाया और सच्चे मन से अराधना की तो मां आपकी सारी मनोकामान पूरी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *