ओडिशा: बाढ़ से 17 लोगों की मौत, 14 लाख से ज्यादा प्रभावित

भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) में आई बाढ़ (Flood) से 20 जिलों में 17 लोगों की मौत (DEATH) हो गई है, जबकि इस बाढ़ में लगभग 14 लाख से अधिक लोग प्रभावित (EFFECTED)  हुए हैं। इसकी जानकारी राज्य सरकार ने शनिवार को दी।

विशेष राहत आयुक्त (SRC) ने कहा कि कुल 112 ब्लॉक, 896 ग्राम पंचायत, 3,256 गांव, 21 शहरी स्थानीय निकाय और 75 वार्ड बाढ़ की स्थिति से प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ से 20 जिला प्रभावित हुए हैं, जिसमें अंगुल, बालासोर, बरगढ़, भद्रक, बौध, कटक, धेनकनाल, जगतसिंहपुर, जाजपुर, झारसुगुड़ा, केंद्रपाड़ा, क्योंझर, खोर्धा, मयूरभंज, नयागढ़, नुआपाड़ा, पुरी, संबलपुर, सोनेपुर और सुंदरगढ़ शामिल है।

राज्य में आई बाढ़ के कारण 340 गांवो के लोग असहाय और बेसहारा हो गए हैं, तो वहीं 10,382 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 1,68,904 हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई है।

SRC  ऑफिस की ओर से कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में 45 डॉक्टर और 42 पशु डॉक्टर, 14 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), 17 ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF), 22 अग्निशमन दल(fire team ) और 254 नावें तैनात की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *