Observer For Uttar Pradesh: अमित शाह को बनाया गया यूपी का पर्यवेक्षक, बीजेपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

Yogi Adityanath Oath Update

Observer For Uttar Pradesh: बीते दिनों हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में पंजाब छोड़ अन्य सभी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संसदीय बोर्ड की बैठक की। जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने पर फैसला लिया गया।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उत्तर प्रदेश का कार्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। जिसमें जानकारी दी गई है कि चार राज्यों में से किस राज्य में किसे कार्यवेक्षक बनाया गया है।

Observer For Uttar Pradesh: बीजेपी ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

Observer For Uttar Pradesh
Observer For Uttar Pradesh

ये भी पढ़ें- Coronavirus China Lockdown: क्या फिर से बढ़ेगा कोरोना का खतरा?, चीन के तीन शहरों में लगा पूर्ण लॉकडाउन

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कानून किरण रिजिजू को मणिपुर का कार्यवेक्षक बनाया गया है।  केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री एल मुर्गन को गोवा का कार्यवेक्षक बनाया गया है।

Observer For Uttar Pradesh: बीजेपी की शानदार जीत

आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी और इसकी सहयोगी पार्टियों ने उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा सीटों में से 273 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। समाजवादी पार्टी को 125 सीटे ही मिली हैं। इसी तरह से उत्तराखंड के 70 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी के पाले में 47 और कांग्रेस के पाले में 19 सीट आई है।

Observer For Uttar Pradesh: यूपी में 20 या 21 मार्च को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

Observer For Uttar Pradesh
Observer For Uttar Pradesh

इसी तरह से 40 विधानसभा सीट वाले राज्य गोवा में भी भारतीय जनता पार्टी को 20 सीटें मिली हैं, तो वहीं कांग्रेस को 12 सीट। इसके साथ ही 60 विधानसभा सीट वाले भारत के नॉर्थ-ईस्ट राज्य मणिपुर में भी बीजेपी ने बाजी मारी है भारतीय जनता पार्टी को 32 सीट मिली हैं। सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश में आने वाले 20 मार्च या 21 मार्च को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *