नोबेल पुरस्कार-2020 के लिए भौतिकी, रसायन और मेडिसिन के क्षेत्र में विजेताओं का ऐलान हो चुका है । ब्रितानी वैज्ञानिक माइकल हाउटन (Michael Houghton), अमरीकी वैज्ञानिक हार्वे अल्टर (Harvey Alter) और चार्ल्स राइस ( Charles Rice) को मेडिसिन के क्षेत्र में 2020 का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।
इस साल रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दो महिला वैज्ञानिकों , इम्मैन्युअल शार्पेंची (Emmanuelle Charpentier) और जेनिफर डाउडना (Jennifer A. Doudna) को दिया जाएगा । इन्हें जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है। इनमें से शार्पेंची फ्रांसीसी मूल की वैज्ञानिक हैं, जबकि जेनफर अमेरिकी वैज्ञानिक हैं। साल 2020 के लिए फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार रॉजर पेनरोज (Roger Penrose), रेनहार्ड गेंजेल(Reinhard Genzel) और ऐंड्रिया गेज(Andrea Ghez) को संयुक्त रुप से मिलेगा।
आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार 6 क्षेत्रों (भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र) में दिया जाता है। इसकी घोषणा हर साल 12 अक्टूबर तक की जाती है।