Nitish Kumar Event Blast: सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक, महज 15 फीट की दूरी पर हुआ धमाका, आरोपी गिरफ्तार

Nitish Kumar Event Blast

Nitish Kumar Event Blast: मंगलवार की शाम को बिहार के नालंदा जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान अचानत धमाका हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संवाद यात्रा कार्यक्रम नालंदा के गांधी हाईस्कूल में था। धमाके के बाद अफरा तफरी मच गई। धमाका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मात्र 15 से 18 फीट की दूरी पर हुआ। धमाके के तुरंत बाद ही मौके पर मौजूद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राहत की बात यह है कि इस धमाके में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Nitish Kumar Event Blast
Nitish Kumar Event Blast

ये भी पढ़ें- UP MLC Election Result: यूपी MLC चुनाव में BJP ने मारी बाजी, कुल 36 में से 33 सीट बीजेपी के नाम, सीएम योगी ने दी बधाई

Nitish Kumar Event Blast: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मौके पर मौजूद चश्मदीदों की मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम संवाद यात्रा में आए लोगों के बीच मौजूद एक शख्स ने ने किसी विस्फोटक पदार्थ में माचिस से आग लगाकर फेंक दिया। आरोपी के गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि शुरूआती जांच में जिस विस्फोटक पदार्थ का प्रयोग धमाके के लिए किया गया था वह पटाखा बम था। गिरफ्तार किए गए शख्स के पास से माचिस की तीली और कुछ पटाखा बम भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल गिरफ्तार किए गए शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Nitish Kumar Event Blast: सीएम के संवाद यात्रा के दौरान धमाका

Nitish Kumar Event Blast
Nitish Kumar Event Blast

आपको बता दें, आज मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संवाद यात्रा कार्यक्रम निर्धारित था। सबसे पहले सीएम नीतीश कुमार पावापुरी गये थे। वहां से सिलाव होते हुए उन्हें राजगीर जाना था। यह हादसा नालंदा जिले के सिलाव गानधी हाईस्कूल कार्यक्रम के दौरान हुआ। हादसे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पांडाल में मौजूद थे और ढाई सौ लोगों मुखातिब हो रहे थे।

Nitish Kumar Event Blast: सुरक्षा में भारी चूक

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने संवाद यात्रा कार्यक्रम के दौरान लोगों से आवेदन ले रहे थे। इसी बीच अचानक एक 18 साल का युवक आ गया जिसके हाथ में पटाखा बम था। उसने बम को माचिस से जला कर मुख्यमंत्री के आते ही फेंक दिया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान उनकी सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *