आज सूर्योदय से पहले अंतरिक्ष में दिखेगा अनोखा नजारा

आज सुबर अंतरिक्ष में ऐसा अद्भुत नजारा दिखेगा जो अबतक पहले नहीं देखा गया। दरअसल आज सुबह आकाश में चंद्रमा के साथ 5 अन्य ग्रह भी मौजूद रहेंगे। इस विस्मयकारी खगोलीय घटना को आसमान में आप बिना किसी टेलिस्कोप की मदद लिए नंगी आंखों से देख पाएंगे।

ये अद्भुत नजारा आज सुबह भारत में ये सूर्योदय से ठीक 40 मिनट पहले दिखेगा। इस दौरान बुध, शुक्र, बृहस्पति, शनि और चांद को आप एक साथ देख पाएंगे। वहीं आसमान में ये सारे ग्रह एक साथ करीब 45 मिनट तक दिखेंगे। इस दृश्य को देखने के लिए आपको आज सूर्योदय से एक घंटा पहले जागना होगा। उस वक्त आप आकाश में एक साथ 5 ग्रहों को देख सकते हैं।

खगोलशास्त्री जेफ्री हंट के मुताबिक इस दौरान शुक्र उत्तरपूर्व में चमकता हुआ नजर आएगा। तो वहीं मंगल दक्षिण में अकेला चमकता हुआ दिखेगा। इसके साथ ही बृहस्पति और शनि दक्षिण पश्चिम दिशा में आपको दिखाई देंगे। खगोलशास्त्री के मुताबिक 4 ग्रह तो लोगों को खुली आंखों से दिख जाएंगे लेकिन बुध ग्रह को बिना टेलिस्कोप के आप नहीं देख सकते हैं।

बता दें  दो साल ये नजारा आपको अंतरिक्ष में दिखेगा। ये नजारा 19 जुलाई से 25 जुलाई तक सूर्योदय से ठीक पहले रोजाना दिखेगा. इसके बाद ऐसा नजारा देखने के लिए आपको दो साल का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *