भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, किसको कौन सा मिला पद

कोरोना महामारी के बीच और संसद के मॉनसून सत्र में सरकार के जबरदस्त विरोध के बाद देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने पार्टी में कुछ बदलाव की सोची है। जिसके अंतर्गत नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National executive committee) की घोषणा की है। शनिवार की दोपहर राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा (National President JP Nadda) द्वारा नई कार्यकारिणी घोषणा की गई है।

इस नई कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, राधा मोहन सिंह, बैजयंत जय पांडा, रघुबर दास, मुकुल रॉय, रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, डॉ. भारती बेन शियाल, डीके अरुणा, एम चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

वहीं विनोद तावड़े, विनोद सोनकर, विश्वेश्वर टुडू, सत्या कुमार, सुनील देवधर, अरविंद मेनन, हरीश द्विवेदी, पंकजा मुंडे, ओम प्रकाश ध्रुवे, अनुपम हाजरा, डॉ. नरेंद्र सिंह, विजया रहाटकर, डॉ. अलका गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री का पद दिया गया है।

वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में अनिल बलूनी, संजय मयूख, संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, नलिन एस कोहली, राजीव चंद्रशेखर, गौरव भाटिया, जफर इस्लाम, टॉम वडक्कन, संजू वर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, इकबाल सिंह लालपुरा, सरदार आरपी सिंह, राज्यवर्धन सिंह राठौर, अपराजिता सारंगी, हिना गावित, गुरुप्रकाश, मम्होनलुमो किकन, नुपूर शर्मा, राजू बिष्ट, केके शर्मा कार्यरत होंगे।

इसके अलावा जानकारी है कि बीएल संतोष राष्ट्रीय महासचिव संगठन पद पर बने रहेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश, सौदान सिंह और शिव प्रकाश भी अपने पुराने पद पर बने रहेंगे। बीजेपी आईटी सेल हेड पद पर अमित मालवीय भी अपना पुराना कार्यभार संभाले रखेंगे।

इन सबके अलावा तेजस्वी सूर्या को भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण और किसान मोर्चा का अध्यक्ष राजकुमार चाहर को बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा का लाल सिंह आर्य और अनुसूचित जनजाति का समीर ओरांव को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जमाल सिद्दीकी को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में राजेश अग्रवाल की नियुक्ति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *