मेला-रामलीला को लेकर जारी की गई नई गाइडलाइन

Uttar Pradesh: भारत त्योहारों का देश है। इस देश में कोरोना महामारी ने त्योहार मनाने के लिए भीड़ इकट्ठा करने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। शुक्रवार की शाम मुख्य सचिव द्वारा मेला रामलीला को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई। जिसमें कंटेनमेंट जोन में त्योहारों के सामूहिक रूप से मनाने पर प्रतिबंध है।वहीं अन्य जगहों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना जरूरी होगा।

इस संबंध में मुख्य सचिव आरके तिवारी की ओर से निर्देश जारी करते हुए बताया गया कि सामाजिक गतिविधियां सख्त प्रतिबंधों के साथ आयोजित की जाएगी। जिसके तहत 200 व्यक्तियों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और हैंड वॉश के साथ एंट्री सुनिश्चित करनी होगी। वही बंद कमरे या हॉल में कमरे की क्षमता अनुसार 50% लोगों को ही अंदर आने की इजाजत होगी।

यही नियम रामलीला और दुर्गा पंडाल के आयोजन में भी लागू होगा। साथ ही बारावफात और अन्य त्योहारों पर भी इन्हीं निर्देशों का अनुपालन करना होगा। इसके अलावा चौराहों या सड़कों पर दुर्गा पंडाल नहीं लगेंगे और न ही मूर्तियां रखी जाएंगी।मूर्तियों की स्थापना पारंपरिक तरीके से होगी,लेकिन खाली जगहों पर ही रखी जाएंगी।

इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के लिए छोटे वाहनों का प्रयोग होगा और न्यूनतम लोग शामिल होंगे।इसके साथ ही रैली का रूट प्लान पहले से ही प्रशासन को बताया जाना जरूरी होगा।साथ ही अलग अलग रास्तों पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे जिसमें covid19 को लेकर बचाव के उपाय से लोगों को परिचित कराया जाएगा।इसके लिए जगह जगह पर पोस्टर और पेंटिंग बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *