कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद निधन हो गया। वह शाम को एक टीवी डिबेट में शामिल हुए थे और उसके बाद अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया और बेहोश होकर गिर पड़े, उन्हें आनन-फानन में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन पर कांग्रेस के तमाम नेताओं और उनके साथ टीवी डिबेट्स में शामिल होने वाले भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शोक व्यक्त किया है।

अचानक से राजीव त्यागी के चले जाने का किसी को यकीन नहीं हो पा रहा था, क्योंकि वह दिनभर आज ठीक थे। उन्होंने खुद ही ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वह शाम 5:00 बजे आज तक पर डिबेट के लिए मौजूद रहेंगे, और वह 5:00 बजे बेंगलुरु हिंसा पर केंद्रित डिबेट में रोहित सरदाना के साथ शामिल भी थे। उसके बाद जब वह घर गए तो वहां अचानक बेहोश हो गए। उन्हें जब अस्पताल ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया और हार्टअटैक को उनकी मौत की वजह बताया गया। कांग्रेस पार्टी में राजीव त्यागी त्यागी का रुतबा काफी था, वह पार्टी का जाना माना चेहरा थे। सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित थे राजीव त्यागी। प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में एक थे राजीव त्यागी। उनके निधन पर प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, राजदीप सरदेसाई, संबित पात्रा समेत कई हस्तियों ने ट्वीट कर श्रध्दांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *