Namo Gange Trust : नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा नवजीवन कुष्ठ आश्रम में किया गया अन्न दान

Namo Gange Trust

Namo Gange Trust : नमो गंगे ट्रस्ट (Namo Gange Trust)  के अन्न सेवा अभियान के तहत नवजीवन कुष्ठ आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों , विधवा महिलाओं , दिव्यांजनो व अनाथ बच्चों के बीच जाकर अन्न दान किया गया |

Namo Gange Trust

Namo Gange Trust ने गाजियाबाद में किया अन्नदान का आयोजन

नमो गंगे ट्रस्ट (Namo Gange Trust) के चेयरमैन विजय शर्मा का कहना है कि अन्न सेवा अभियान विशेषरूप से ऐसे व्यक्तियों के लिए शुरु किया गया प्रकल्प हो जो कि कार्य करने में समर्थ नहीं हैं इसलिए विधवा आश्रम , अनाथ आश्रम ,वृद्धा आश्रम जैसे स्थान पर अन्न दान किया जाता है |

ये भी पढ़े-Oral and Dental Disease OPD launched: बीएचयू के सर सुंदरलाल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक विभाग में मुख एवं दंत रोग ओपीडी का शुभारम्भ

हर माह अलग अलग क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमंद व्यक्तियों को अन्न सेवा के माध्यम से खाद्य सामग्री का वितरण नमो गंगे टीम के द्वारा किया जाता है | पिछले दो वर्ष से यह अभियान चलाया गया है |

अन्न सेवा अभियान के (Namo Gange Trust) संजोजक पंकज त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि समाज के बीच जाकर अन्न सेवा के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है साथ ही अन्न सेवा के लिए कैंपेन भी चलाया गया है जिसके माध्यम से हमारे वालेंटियर्स घर घर जाकर लोगों को अन्न दान के विषय में जागरूक करने के साथ ही अन्न सेवा कार्यक्रम में भी स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया जाता है।

इस बार के अन्न सेवा कार्यक्रम में लाजपत नगर के एच आई जी एसोसिएशन के स्थानीय निवासियों का सहयोग नमो गंगे ट्रस्ट को प्राप्त हुआ जिसके लिए नमो गंगे (Namo Gange Trust) परिवार आप सभी के प्रति आभार प्रकट करता है |अब तक एक हजार से ज्यादा परिवार इस अन्न सेवा अभियान के साथ जुड़कर हमें सहयोग दे रहे हैं। गाजियाबाद के कुछ अधिकारी कर्मचारियों व मीडिया के साथियों का भी सहयोग हमें समय समय पर प्राप्तहोता रहा है |

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *