Mumbai: मास्क पहनने के लिए कहा तो महिला ने किया बीएमसी कर्मचारी पर हमला

Mumbai: महाराष्ट्र में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 25,658 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन बढ़ते हुए मामलों के पीछे लोगों की बढ़ती जा रही लापरवाही ही मुख्य कारण बन रही है। कोरोना के मामले बढ़ने के कारण मुंबई (Mumbai) की कांदिवली रोड पर बीएमसी (BMC) कर्मचारी ने एक महिला को मास्क(Mask) ना पहनने पर रोका तो उसने बीएमसी (BMC) कर्मचारी पर हमला कर उसे पीटना शुरू कर दिया।
BMC
मास्क पहनने के लिए कहा तो महिला ने किया बीएमसी कर्मचारी पर हमला
ये भी पढ़ें- हरिद्वार कुंभ में 150 बेड का अस्पताल, सड़क और मीडिया सेंटर बना

यह घटना मुंबई (Mumbai) की कांदिवली रोड पर हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो गया है। ट्विटर (tweet) पर यह वीडियो खूब वायरल (video viral) हुआ और इस वीडियो में एक महिला बिना मास्क (Mask)  पहने ऑटो रिक्शा में बैठी दिखाई दे रही है। इस दौरान गहरे नीले रंग की यूनिफॉर्म (Uniform) पहने बीएमसी (BMC) की एक  महिला कर्मचारी इस महिला को रोकती है और उसे मास्क (mask) पहनने के लिए कहती है। बीएमसी कर्मचारी के इतना कहते ही वह महिला अचानक से इस कर्मचारी को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। इसके बाद भी महिला कर्मचारी घबराती नहीं है और लगातार उस महिला को मास्क (mask) पहनने के लिए कहती हुई दिखाई दे रही है। इसके  बाद भी वो महिला वीडियो में लगातार कर्मचारी पर हमला करती नजर आ रही है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को facebook Page पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *