सुशांत केस: आज ED रिया चक्रवर्ती से करेगी पूछताछ

सुशांत सुसाइड केस में CBI के दखल के बाद नए सिरे से पूछताछ शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में आज सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से ED पूछताछ करेगी। ED ने रिया को समन जारी किया है। वहीं दूसरी ओर CBI ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR भी दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आज रिया से होने वाली पूछताछ में ED, खासतौर से रिया के खार में खरीदे गए 1 करोड़ के फ्लैट को लेकर कई सवाल पूछ सकती है।

रिया चक्रवर्ती के अलावा आज ED सुशांत के पूर्व मैनेजर से भी पूछताछ करेगी। वहीं रिया चक्रवर्ती की मौजूदा मैनेजर श्रुति मोदी पर भी CBI की नजर बनी हुई है। इससे पहले सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा से ED ने लगातार दूसरे दिन भी करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी।

इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में CBI ने अबतक कुल 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी को आरोपी बनते हुए सभी के खिलाफ FIR दर्ज किया है। CBI ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत FIR दर्ज की है।

बता दें रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसों की हेराफेरी, आपराधिक साजिश समेत अन्य कई आरोप लगे हैं।सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना में रिया के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी, और कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *