Mumbai Metro:कोरोना (Corona vairus) के चलते 7 महीने से बंद चल रहे मुंबई मेट्रो के संचालन को 19 अक्टूबर से फिर से शुरू किया जा रहा है, मेट्रो का संचालन कड़े नियमों के साथ किय जाएगा। कोरोना माहामारी के चलते 21 मार्च से मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
ये भई पढ़े- नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, पढ़िये मंत्र और आरती
मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) को फिलहाल सुबह 8:30 से शाम 8:30 बजे तक ही ही चलाया जाएगा। मेट्रों में सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करते हुए एक बार में 300 से 350 लोगों को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। एक डिब्बे में 60 से 65 लोगों को यात्रा करने का प्रावधान है। पहले मेट्रो में एक साथ करीब 1500 (Passengers) लोग यात्रा करते थे।
19 अक्टूबर से फिर से चलेगी Mumbai Metro
कोरोना महामारी (Corona vairus) की वजह से मेट्रो में यात्रा के दौरान प्लास्टिक टोकन को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है, प्लास्टिक के टोकन की जगह मुंबई मेट्रो में क्यूआर कोड वाले कागज के टिकट दिए जाएगें। स्मार्ट कार्ड और मुंबई मेट्रो के ऐप से भी मेट्रो में यात्रा (Passengers) की जा सकेगी।
मुंबई मेट्रो में एक बार में 350 लोग यात्रा कर सकेंगे
पहले (Mumbai Metro) मेट्रो का संचालन घाटकोपर से वर्सोवा के बीच मे एक दिन में 400 बार किया जाता था। लेकिन आब एक दिन में मेट्रो की 200 ट्रिप होंगी. कोरोना नियम के मुताबिक हर एक ट्रिप के बाद मेट्रो को सैनिटाइज किया जाएगा।