मैच हार कर भी धोनी ने बनाया यह रिकॉर्ड, अपने ही साथी सुरेश रैना को पछाड़ा

IPL – चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती है। अब तक महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 8 बार फाइनल खेल चुकी है और तीन बार खिताब अपने नाम भी कर चुकी है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के ही बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) के नाम था।

2 अक्टूबर शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मैदान में उतरते ही धोनी ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया धोनी अपना 194 वां मैच खेल रहे थे। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 174 मैच खेले हैं और 2016 और 2017 में जब चेन्नई सुपर किंग 2 साल के लिए निलंबित हुई थी तब 30 मैच धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स (Rising Pune Supergiant’s) के लिए खेले थे

IPL Flashback : तब क्रिस गेल को बहुत अफसोस हुआ था कि उन्होंने यह छक्का क्यों मारा

 

इससे पहले सुरेश रैना ने 193 मैच खेलकर सबसे शीर्ष पर थे पर इस साल निजी कारणों के चलते सुरेश रैना आईपीएल से बाहर हुए हैं जिस कारण सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड धोनी के नाम हो गया इस फेहरिस्त में धोनी, रैना, रोहित शर्मा, विराट कोहली और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी हैं।

 

शुक्रवार को धोनी के दोस्त और चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य बल्लेबाज सुरेश रैना जो इस आईपीएल से बाहर हुए हैं, उन्होंने ट्वीट कर महेंद्र सिंह धोनी को इस रिकॉर्ड के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ा है।

 

अन्य खबरों के लिए हमारे Facebook Page से जुडें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *