MP: WCD विभाग की ब्रांड एंबेसडर होंगी रोशनी भदौरिया

आज महिलाओं ने हर मोर्चे पर अपने आप को साबित किया है। साथ ही हर क्षेत्र में अपनी योग्यता के बल पर एक अलग पहचान बनाई है। आपको बता दें महिला और बाल विकास विभाग का ब्रांड एंबेसडर मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अंजूल गाव की रोशनी भदौरिया को बनाया गया है। रोशनी भदौरिया हाल ही में घोषित हुए मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं के नतीजों के बाद सुर्खियों में आई हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड के हाई स्कूल की परिक्षा में रोशनी ने 98.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके लिए रोशनी को न सिर्फ घंटे पढ़ाई करनी पड़ी, बल्कि रोजाना 12 किलोमीटर दूर अपने स्कूल भी जाना और फिर वापस 12 किलोमीटर घर वापस आना पड़ता था। रोशनी के इसी जज्बे और विषम परिस्थिती में भी पढ़ने की लगन को देखते हुए मध्य प्रदेश की महिला और बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने घोषणा की है कि रोशनी को विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। महिला और बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा कि, ‘रोशनी ने एक मिसाल पेश की है कि अगर जज्बा बुलंद हो, तो मुश्किल से मुश्किल रास्ता भी आसानी से तय किया जा सकता है। अब रोशनी उन सभी लड़कियों के लिए एक आदर्श बनेगी, जो किसी न किसी कारण से अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाती हैं।’

आपको बता दें मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE) हर वर्ष 10वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है। इस साल कोरोना महामारी की वजह से हिन्दी (विशिष्ट), अंग्रेजी (विशिष्ट), उर्दू (विशिष्ट) और हिन्दी (सामान्य) विषयों की परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। ऐसे में जिन विषयों की परिक्षाएं हुई हैं, उन्हीं के आधार पर इस साल रिजल्ट तैयार किया गया था। इस बार 62.84 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। ये पिछले साल के रिजल्ट 61.32 फीसदी से करीब 1 फीसदी ज्यादा है। इस बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी। इनमें 65.97% छात्राएं और 60.09% छात्र पास हुए। 15 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है। इन सभी ने पूरे 300 अंक हासिल किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 5 छात्र गुना के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *