युवक की हत्या के आरोप में मां-बेटे गिरफ्तार

गाजीपुर Ghazipur। जिले के नंदगंज थाना पुलिस ने मंगलवार की रात क्षेत्र के तलवल मोड़ के पास से हत्या के अपराधी मां और बेटे को गिरफ्तार किया। सोमवार को एक युवक का शव रजादी गांव के नहर के पास पड़ा मिला था। जिसके बाद पुलिस छानबीन कर रही थी। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटना की जानकारी देेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते सोमवार की सुबह  के इलाके के रजादी गांव के नहर के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। जिसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। मृतक की शिनाख्त सदर कोतवाली क्षेत्र के मनुवापुर गांव निवासी चंद्रदेव बनवासी के रूप में हुई थी। जिसकी उम्र 40 साल बताई गई है। हालांकि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

इसके बाद ग्राम प्रधान रामकिशुन बिंद की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई।जिसमें इस वारदात की पीछे मां-बेटे का हाथ होने की बात सामने आई। जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। इसके बाद मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मां-बेटा तलवल मोड़ पर मौजूद हैं और कही भागने की फिराक में हैं।

इस सूचना पर तत्काल हमराहियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और रजादी निवासी मीना देवी और उसके पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। संबंधित धाराओं में चालान कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल अजय कुमार गुप्ता, कां. कासिम सिद्दीकी, महिला कां. आकांक्षा मिश्रा, प्रियंका शुक्ला और सोनम सिंह शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *