वीडियो जारी कर अपने एनकाउंटर की आशंका जताने वाले विधायक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के आगर जिले में मालवा से भदोही पुलिस की सूचना पर मध्य प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र को गिरफ्तार कर लिया है। उनके एक रिश्तेदार ने कुछ दिन पहले विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र और उनके पुत्र विष्णु मिश्र पर जमीन हड़पने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। मध्य प्रदेश पुलिस की सूचना के बाद भदोही पुलिस भी मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गयी है जहां से वह विधायक विजय मिश्र को अपनी हिरासत में लेंगे।

मुकदमा दर्ज होने के बाद विजय मिश्र ने एक वीडियो जारी करके अपने एनकाउंटर की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि ‘वह ब्राह्मण हैं इसलिए उनका एनकाउंटर कराया जा सकता है ताकि उनके स्थान पर बनारस या चंदौली से कोई आकर कोई बाहुबली चुनाव लड़ सके, उन्होंने कहा था कि वह ब्राह्मण है और इसके बावजूद चार बार से चुनाव जीत रहे हैं तो प्रशासन उनके खिलाफ काम कर रहा है’। साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके बेटे और उनकी पत्नी को भी झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।

मामला यह सामने आया था कि कृष्णमोहन तिवारी ने विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु मिश्र पर संपत्ति हड़पने और मारपीट का आरोप लगाया था। जिसके जवाब में विधायक विजय मिश्र ने कहा था कि यह बात झूठी है बल्कि जिस ने आरोप लगाया है उसका और विधायक का घर दोनों अलग-अलग जगह पर है और कागज में भी यही लिखा है। साथ ही विजय मिश्र ने नेताओं और पुलिस प्रशासन के मिले होने की आशंका जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *