पंचायत चुनाव में मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह भी अजमा रही हैं किस्मत

जौनपुर: राज्य के पंचायत चुनाव(ELECTION) में इस बार मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह भी अपनी किस्मत अजमा रही हैं। यही वजह है कि सभी की निगाहें पूर्वांचल पर लगी हुई हैं। जौनपुर में शनिवार को बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी  श्रीकला धनंजय सिंह के बाद रविवार को मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल  किया है।

दीक्षा सिंह मुंबई तथा गोवा में पली-बढ़ी हैं। आज वार्ड  संख्या 26 से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में पर्चा  कलेक्ट्रेट सीआरओ कोर्ट में दाखिल किया। इससे पहले दीक्षा सिंह ने मां शीतला चौकिया धाम में पूजा अर्चना भी की। 2015 में मिस इंडिया रनर अप रही दीक्षा सिंह जौनपुर के निवासी एवं गोवा के उद्योगपति जितेंद्र सिंह की पुत्री हैं।

वह 2015 के फेमिना मिस इंडिया की रनर अप रह चुकी हैं। इसके बाद फिल्मों व बड़े विज्ञापनों में काम किया है। आपको बता दें कि पहले इनके पिता अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए थे, जब से जिला पंचायत अध्यक्ष सीट महिला सामान्य हो गई, तब पिता ने बेटी को चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ेः-Panchayat Election: कांग्रेस ने जारी की प्रयागराज समेत 18 जिलों के उम्मीदवारों की लिस्ट

दीक्षा सिंह जौनपुर जिले में बक्शा के चितौड़ी गांव की रहने वाली हैं। यहां पर उन्होंने देखा कि आज भी यहां विकास कोसों दूर है। इसके बाद वह पंचायत चुनाव में आई हैं। उनका मानना है कि मुंबई की फिल्मी दुनिया में रहकर गांव-घर का विकास संभव नहीं हो सकता है।

अपने घर की सफाई करने के लिए खुद घर में आना पड़ता है। इसी कारण  है कि उन्होंने यहीं रहकर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी गांव में ही रहकर विकास का काम करुंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *