Madhya Pradesh Floods: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ ने मचाई तबाही

Madhya Pradesh Floods

Madhya Pradesh Floods: मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। जन-जीनव अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं, जिससे कई पुल पानी में डूब गए हैं। बीते सोमवार को हुई तेज बारिश ने लोगों की मुसिबत और बढ़ा दी है।

कई जिलों में  बाढ़ के कारण बच्चों को स्कूल आने जाने में खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार ने सूबे के कई जिलों के स्कूलों को फिलहाल कुछ दिनों तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। सूबे के कई इलाको में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है जिस वजह से कई जिलों में बाढ़ की स्थिती पैदा हो गई है।

ये भी पढ़ें- वजन घटाने में सहायक है सही समय पर भोजन करना: अनुसंधान

Madhya Pradesh Floods: पांच जिलों में स्कूल बंद

Madhya Pradesh Floods
Madhya Pradesh Floods

आपको बता दें, मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह की सरकार ने प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए पांच जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बैतूल, होशंगाबाद, रायसेन, भोपाल, सीहोर,  नर्मदापुरम में आज यानी 16 अगस्त को सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। बीते सोमवार को सागर में हुई तेज बारिश की वजह से नदी का जल स्तर बढ़ा दिया है। जिससे नदी का पानी शहरी इलाकों और कस्बों में आ गया है और जगह जगह जल जमाव की स्थिती पैदा हो गई है। यही स्थिती मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की है जहां भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई है।

Madhya Pradesh Floods: भारी बारिश के बाद पुल धसा

तेज बारिश के बाद करीब 5 करोड़ की लागत से बना बीना नदी पर बना पुल धंस गया। प्रशासन ने बताया है कि बीना नदी पर बने पुल का एक हिस्सा करीब 5 फीट तक धस गया है। फिलहाल जिला प्रशासन ने गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी है। आवाजाही बंद होने सेबेगमगंज इलाके से संपर्क टूट गया है। इस पुल का निर्माण मध्य प्रदेश ब्रज कार्पोरेशन ने 5 करोड़ की लागत से कराया था। लोगों ने मध्य प्रदेश ब्रज कार्पोरेशन पर पुल के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप भी लगाया है।

Madhya Pradesh Floods: जबलपुर और भोपाल में भी बाढ़ से तबाही

Madhya Pradesh Floods
Madhya Pradesh Floods

इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर, भोपाल और नर्मदापुरम, संभाग में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया गया है। बारिश को देखते हुए नर्मदापुरम के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जहां एक ओर लगातार कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है वहीं दूसरी ओर बरगी बांध के कुल 21 फाटकों में से 13 को खोल दिया गया है जिसके बाद होशंगाबाद, हरदा, नरसिंहपुर, देवास, रायसेन, सीहोर, बड़वानी जिले में भी बाढ़ की स्थिती पैदा हो गई है, जिला प्रशासन ने इन इलाको के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *