LUCKNOW: लखनऊ में रिंग रोड स्थित टेढ़ी पुलिया पर बने फ्लाईओवर का आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवाहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेगें। (LUCKNOW) फ्लाईओवर का उद्घाटन विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम से शुक्रवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। इस फ्लाईओवर की लंबाई 1.83 किमी है। चार लेन वाले इस फ्लाईओवर का निर्माण जून 2019 से चल रहा था। इस फ्लाईओवर के शुरु होने से रोजाना हजारों लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ेः-LUCKNOW: कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने पर प्रशासन ने मॉल को किया सील
लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कुछ माह पहले इस फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था, राजनाथ सिंह ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया था। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना काल में काम बाधित होने के बावजूद काम को तय समय पर पूरा कर लिया गया। आधुनिक तकनीक पर आधारित यह फ्लाईओवर सड़क के केंद्र से जाने वाले डिवाइडर और सिंगल पिलर पर बना है। पुल के मध्य भाग की ऊंचाई आठ मीटर से अधिक है। इस फ्लाईओवर के चालू हो जाने से सीतापुर रोड से मुंशी पुलिया होते हुए पॉलिटेक्निक की ओर जाने वाले और कुकरैल फ्लाईओवर से होकर कालिदास मार्ग और एयरपोर्ट तक जाने वाले वाहन तेज गति से आ जा सकेंगे।