जानिए कब से खुलेंगे स्कूल, क्या होंगे नए नियम

Unlock-4 के नए निर्देशों के आधार पर अब स्कूल भी खुलेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने Guidelines जारी कर दिया है। इसके साथ ही अब फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा गया है। जिसके बाद राज्यों की सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र के अनुसार 9 से 12वीं तक के छात्र अपने माता-पिता की लिखित परमिशन से स्कूल जा सकते हैं।

आपको बता दें कि इसके तहत कुछ राज्यों ने नियमों की घोषणा कर दी है। जबकि कुछ ने अपनी स्थिति साफ नहीं की है। हरियाणा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ने अपना मत साफ कर दिया है। वहीं बाकी बचे राज्य भी जल्द ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर देंगे।

इसके मद्देनजर हरियाणा में 21 सितंबर से स्कूल खोलने का मन बना लिया है। राज्य फिल्म शिक्षा मंत्री कंवरपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि स्कूलों को शुरू करने के लिए राज्य तैयार है। स्कूलों को सैनिटाइज करने के लिए बजट भी आवंटित कर दिया गया है। हालांकि सबसे पहले करनाल और सोनीपत में दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए स्कूल खोले (school open) जाएंगे।

आंध्र प्रदेश में भी स्कूलों को खोलने की तैयारी है। लेकिन यहां केवल 50% टीचिंग और 50% नॉन टीचिंग स्टाफ को ही आने की अनुमति होगी। झारखंड सरकार भी इसके पक्ष में है। क्योंकि वहां इंटरनेट संबंधित परेशानियां काफी ज्यादा हैं।

वही उत्तर प्रदेश में भी स्कूल कॉलेज खोलने की तैयारी चल रही है। हालांकि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने 15 सितंबर तक स्थिति पर नजर रखने की बात की है। जिसके बाद फैसला लिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है।

इसके अलावा दिल्ली तमिल नाडु और उत्तराखंड में 30 सितंबर तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इन राज्यों की सरकारों का फैसला है कि 30 सितंबर के बाद ही इस मसले पर कोई प्रतिक्रिया दी जाएगी। उससे पहले इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *