Lata Mangeshkar Passes Away: 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, देश ग़मगीन

Interesting Facts Of Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar Passes Away: स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। बता दें, आज सुबह लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बीते 29 दिनों से उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते 8 जनवरी को उनका कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया था। इससे पहले ही बीते शुक्रवार को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

Lata Mangeshkar Passes Away
Lata Mangeshkar Passes Away

Lata Mangeshkar Passes Away: नितिन गडकरी ने व्यक्त किया शोक

ये भी पढ़ें- UP Assembly Election 2022: सोशल मीडिया पर सपा उम्मीदवार को जान से मारने की खबर निकली गलत

लता मंगेशकर के निधन से देश ग़मगीन है। उनके निधन के बाद मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कू किया,” ”देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है. पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी।”

Lata Mangeshkar Passes Away: लता मंगेशकर की कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

Lata Mangeshkar Passes Away
Lata Mangeshkar Passes Away

आपको बता दें, बीते 8 जनवरी को उनकी तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद उनका कोनिड-19 टेस्ट कराया गया तो उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद से ही लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर को कोरोना के साथ साथ निमोनिया भी हुआ था। जिसके बाद लता दीदी का इलाज कर रहे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में ही एडमिट किया था। बीते दो दिनों से उनकी हालात ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

Lata Mangeshkar Passes Away: एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे पहुंचे थे अस्पताल

Lata Mangeshkar Passes Away
Lata Mangeshkar Passes Away

आपको बता दें, इससे पहले बीते शनिवार को जैसे ही लता मंगेशकर की खराब तबियत की जानकारी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे को लगी वो फौरन ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे और लता मंगेशकर की तबियत की जानकारी ली थी। राज ठाकरे करीब डेढ़ घंटे अस्पताल में रहे थे। राज ठाकरे ने लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। डॉक्टरों ने लता मंगेशकर की तबियत की जानकारी देते हुए उस वक्त कहा था कि फिलहाल उनकी हालात स्थिर है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *