Lalu reaches RJD office: लंबे अरसे बाद राजद कार्यालय पहुंचे लालू, कहा- ‘सरकार तो बननी ही है’

Lalu reaches RJD office

Lalu reaches RJD office:  पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद (Lalu Prasad) बुधवार को लंबे अरसे के बाद पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां 11 फीट की संगमरमर से बनी लालटेन को जलाकर इसका लोकार्पण किया।

Lalu reaches RJD office

Lalu reaches RJD office: अपने पुराने अंदाज़ में नजर आए लालू प्रसाद

लोकार्पण कार्यक्रम के बाद लालू प्रसाद ने राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने पुराने अंदाज में दिखे और कहा राजद सबसे बड़ी ताकत है और सरकार तो बननी ही है।

लालू प्रसाद ने कहा कि लालटेन रोशनी का प्रतीक है। यह गरीब गुरबों को राह दिखाने का काम करता है। लालटेन को हेरिकेन लैंप कहा जाता है, जो तूफान में भी नहीं बुझता है।

Lalu reaches RJD office: नीतीश कुमार का प्रपंच हम तोड़ेंगे- लालू

लालू प्रसाद ने किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कृषि कानून को वापस लेना किसानों की जीत है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का प्रपंच हम तोडेंगे।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि हम जब मुख्यमंत्री बने थे तब उसे गरीबों का राज कहा जाता था। उन्होंने तेजस्वी यादव की भी खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि राजद के लिए तेजस्वी और सभी कार्यकर्ता खूब मेहनत करते हैं।

Lalu reaches RJD office: लालू ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

लालू प्रसाद ने केन्द्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि जब हम रेल मंत्री बने तो घाटे के सौदे वाले रेलवे को भी फायदे में लाया था। उन्होंने कहा कि बिहार में कारखाने लगवाए थे। बहुत सारे काम किए। रेल का किराया कम किया।

ये भी पढ़ें- Mamata Banerjee and PM Modi meeting: ममता बनर्जी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

उन्होंने बिहार सरकार पर विकास के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अभी भी राज्य के कई इलाकों में जलजमाव है।

Lalu reaches RJD office: राजद में महिलाओं नहीं दी जा रही तरजीह- लालू

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार से दूर रहने की पीड़ा भी बयां की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मेरा मन नहीं लगता। इस क्रम में सुबह-सुबह जीप की सवारी की चर्चा भी की। कार्यक्रम में लालू ने शिकायत कर दी कि राजद में महिलाओं को तरजीह नहीं दी जा रही। आगे से जहां भी सभा हो महिलाओं को कुर्सी पर बिठाइए। उन्होंने बताया कि राजद कार्यालय में पुस्तकालय भी बनाया जाएगा।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *