जानिए किन नेताओं के दम पर अपने लिए बिहार में बहार लाएगी कांग्रेस

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की बिसात बिछ चुकी है। सभी पार्टियां अपने लिए दांव खेलने के लिए कमर कस चुकी हैं। कांग्रेस भी चुनावी रण में लालू प्रसाद यादव(Lalu Prasad Yadav) की पार्टी राजद के साथ साझीदार है । इसी बीच कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

 

इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। बीते दिनों कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की मांग कर राहुल गांधी के निशाने पर आए गुलाब नबी आजाद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा सोनिया गांधी(Sonia Gandhi), राहुल गांधी(Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi), मनमोहन सिंह(Manmohan Singh), शत्रुघ्न सिन्हा, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel)का नाम भी इस फेहरिस्त में है। लिस्ट में सासाराम की पूर्व सांसद व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार(Mira Kumar) का नाम भी शामिल है।

 

आपको बता दें कि बिहार में कांग्रेस जमीनी स्तर पर बहुत कमजोर है। राजद के साथ मिलकर कांग्रेस बिहार में अपने लिए जगह बनाने की कवायद में है। इस बार चुनाव में कांग्रेस ने जातीय समीकरण का बहुत ख्याल रखा है। पहले चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट देखकर यही लगता है कि कांग्रेस दलितों के साथ सवर्णों को भी साधने में जुटी है। पार्टी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट में से 15 उम्मीदवार स्वर्ण जाति के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *