जानें कब लॉन्च होगा अगला चंद्रयान और गगनयान मिशन

एक बार फिर भारत चाँद को फतह करने की तैयारी मे जुट गया है और इस दिशा मे बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। चंद्रयान (Chandrayan) और गगनयान (Gaganyan) के लॉन्चिंग की सम्भावित समयसीमा जारी हो चुका है।

चंद्रयान -3, चंद्रयान -2 का ही पुनः अभियान होगा जिसमें पहले की तरह एक ‘लैंडर’ और एक ‘रोवर’ शामिल होगा। इस बार अभियान में ‘ऑर्बिटर’ Orbiter नहीं भेजा जायेगा। चंद्रयान-3 के 2021 के शुरुआत में (संभवत मार्च तक) कभी भी लांच हो जाने के संकेत मिल रहे हैं। इसके पहले भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान आयोग के चेयरमैन के सिवान ने यह बताया था कि चंद्रयान का तीसरा अभियान इसी वर्ष के अन्त तक दिसंबर मे लॉन्च हो सकता है। सम्भवतः कोरोना की वजह से यह कार्यक्रम थोड़ा आगे बढ़ गया है।

गौरतलब है कि इस अभियान का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही प्रथम भारतीय मानव अन्तरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के 2022 तक की समयसीमा के भीतर क्रियान्वित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसके लिये 4 यात्रियों का चुनाव भी हो चुका है जिनकी ट्रेनिंग रूस मे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *