जानिए 10.10.20 की तारीख का महत्त्व, कैसा होगा आपका दिन

10.10.20: वैसे तो साल का हर एक दिन बेहद खास होता है, लेकिन तीनों मिलती-जुलती तारीखों का योग और भी ज्यादा रोचक हो जाता है। आज की तारीख 10.10.20 भी ऐसा ही अनोखा दिन है। ज्योतिष के अनुसार यह महीने का सबसे लकी डे है। आइए जानते हैं आज के दिन से जुड़ी कुछ खास बातें।

अंक ज्योतिष के अनुसार जहां अक्टूबर महीना काफी तनावपूर्ण और संघर्षों वाला है। वैसे मैं इस महीने का सबसे लकी डे है 10.10.20। अंकगणित की बात करें तो 10 और 10 का  जोड़ 20 होता है, वहीं आज की तारीख़ है।इस विशेष तारीख़ पर निश्चित ही कुछ अनोखा और अलग देखने और अनुभव करने को मिल सकता है।

आज के दिन आप कुछ एडवेंचर्स और उत्साहित भी महसूस करेंगे। क्योंकि अंक गणित में 10 शक्ति और क्षमता का प्रतीक होता है। साफ है कि यह आपके लिए एक ऊर्जावान अवसर ला सकता है। अगर नहले पर दहला हो यानि दो-दो अंक 10 हो तो निश्चित रूप से यह दिन सौभाग्य की बारिश करने वाला होगा।

देखा जाए तो 10 अंक धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान बुद्धि का विकास करने वाला होता है। यह अनंत संभावनाओं के द्वार खोलने वाला होता है। आज की तारीख साल के दसवें महीने की दसवीं तारीख है। दोनों अंकों का योग 20 जो कि यह साल है।

पंचांग की बात करें तो आज कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह तिथि मां दुर्गा और शक्ति की उपासना के लिए विशेष महत्त्व रखती है। इस दिन मां दुर्गा के रूपों की पूजा आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। आज आपके भाग्य में चंद्रमा मजबूत रहेगा। आज चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। जिसका लाभ बाकी की 12 राशियों पर अच्छा देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *