Kedarnath Yatra 2022: इस साल कोरोना के कम मामलों को देखते हुए चार धाम की यात्रा में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ सकती है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें, केदारनाथ धाम में इस साल आने वाले यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था अभी से की जा रही है। धाम में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के रूकने की व्यवस्था की तैयारी जिला प्रशासन जी शुरू कर दी है। जिससे यात्रा शुरू होने के बाद धाम में किसी तरह की कोई अव्यवस्था ना हो सके।
Kedarnath Yatra 2022: इस साल होगा 10 हजार तक के यात्रियों के रूकने का इंतजाम

केदारनाथ धाम के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि संभव है कि इस साल केदारनाथ धाम में देश के साथ साथ विदेशों के भी अधिक संख्या में यात्री आएं जिसे देखते हुए उनके ठहरने की उचित और बेहतर व्यवस्था करने की तैयारी जोरों पर है। साथ ही यह जानकारी भी दी कि इस बार प्रशासन और प्राइवेट व्यवस्था को मिला दिया जाए तो 10 हजार तक के यात्रियों के रूकने का इंतजाम किया जा रहा है।
Kedarnath Yatra 2022: गढ़वाल मंडल विकास निगम ने की है तैयारी
बता दें, इस साल केदारनाथ में गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से भी यात्रियों के लिए विशेष तैयारी कर रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने अपने गेस्ट हाऊस के अलावा टेंट कॉलोनी, हट्स और अस्थाई टेंट की व्यवस्था की है। जिससे धाम में आने वाले यात्रियों को असुविधा ना हो। इसके साथ ही आपको बता दें, जहां इस साल केदारनाथ में सरकार की ओर से करीब 5 हजार यात्रियों के रूकने की तैयारी की गई है । तो वहीं प्राइवेट स्तर पर भी कई स्वयंसेवको ने भी लगभग 5 हजार यात्रियों के ठहरने की तैयारी की है।
Kedarnath Yatra 2022: हर स्तर पर निरीक्षण जारी

इस साल शुरू होने वाले केदारनाथ यात्रा से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसलिए हर स्तर पर जिला प्रशासन की ओर से समय समय पर निरीक्षण किए जा रहे हैं। आगामी 18 से 20 अप्रैल के बीच एक बार फिर से तैयारियों को जायजा लेने जिलाधिकारी जाएंगे।
Kedarnath Yatra 2022: कब शुरू होगी यात्रा
आपको बता दें, इस साल केदारनाथ धाम के कपाट वृश्चिक लग्न में 6 मई को खुलेंगे। कपाट के खुलने का समय सुबह 6.25 मिनट होगा। कपाट के खुलते ही श्रद्धालू केदारनाथ धाम में अपने अराध्य भगवान शिव जी के दर्शन कर सकेंगें। हालांकि यात्रा से पहले इस साल कोरोना के किन किन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा यह प्रशासन की ओर से अभी नहीं बताया गया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्ही लोगों को यात्रा करने की अनुमति होगी जिन्हें कोरोना की दोनो डोज लग चुकी हो। साथ ही यात्राओं को कोरोना का 24 घंटे पहले का RTPCR टेस्ट की कॉपी भी साथ लानी होगी।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।