विश्व तैराकी में कैटी लेडेकी ने जीता करियर का 21वां पदक

अमेरिका की 25 साल की तैराक कैटी लेडेकी ने विश्व चैंपियनशिप में अपने पदकों की संख्या 21 तक पहुंचा दी है। दुनिया की किसी भी महिला तैराक के मुकाबले अब उनके पास दो पदक ज्यादा हैं।

25 वर्षीय अमरीकी तैराक कैटी लेडेकी ने विश्व चैंपियनशिप में अब तक 21 पदक जूता लिए हैं। कैटी लेडेकी के पास इस समय दुनिया की किसी भी महिला तैराक के मुकाबले सबसे ज़्यादा पदक हैं। उनके अर्जित इन 21 पदकों में 18 स्वर्ण हैं।

कैटी लेडेकी ने अपना 18वां स्वर्ण महिलाओं की 4 गुणा 200 फ्रीस्टाइल रिले में जीता है। इससे पहले उन्होंने 1500 मीटर फ्री स्टाइल और 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्णिम सफलताएं हासिल की थी।

लेडेकी के बाद दुसरे नंबर पर उनके ही देश की नटाली कफलिन का नाम आता है। विश्व चैंपियनशिप में नटाली ने सर्वाधिक 19 पदक जीते हैं। इसमें सात स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *