आप के कर्म ही आपका भविष्य तय करता है,आचार्य दीपक..

Ghaziabad

गाजियाबाद: नमो गंगे संस्थान पिछले कई वर्षों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करता आ रहा है, पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी नमो गंगे ने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया है, कथा का आयोजन स्वयंभू शिव मंदिर, सी-ब्लाक, कवी नगर, गाजियाबाद में किया जा रहा है।

Ghaziabad

मंगलवार को कथा के तीसरे दिन भागवत निष्कर्ष, भीष्म स्तुति और वामन अवतार के प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा व्यास दीपक महाराज ने कहा कि जो जैसा कर्म करता है, उसके अनुसार ही उनको फल मिलते हैं। सत्कर्म करने से ही अच्छे फल मिलते हैं इसलिए हमेशा लोगों की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए।

Ghaziabad

इस अवसर पर नमो गंगे के चेयरमैन विजय शर्मा ने बताया कि समाज की सुख, शांति और समृद्धि के लिए नमो गंगे द्वारा भागवत कथा का आयोजन कराया जाता है। इसके साथ ही  पर्यावरण रक्षा, हिंडन स्वच्छता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भागवत कथा संयोजक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि 19 जनवरी से कथा का शुभारंभ हुआ है। कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। कथा 26, जनवरी तक चलेगी, जिसमें दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे लोगों तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नमो गंगे के चेयरमैन विजय शर्मा, विपिन शर्मा, अंशुल अग्रवाल, अनिल मिश्रा, पराग कौशिक और जतिन शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *