Kanwar Yatra 2022: 14 जुलाई से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, यात्र से पहले करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

Kanwar Yatra 2022

Kanwar Yatra 2022: इस साल 14 जुलाई से कावड़ यात्रा की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में इस बार दिल्ली जो यात्री कावड़ यात्रा पर उत्तराखंड की ओर जोने वाले हैं उनके लिए दिल्ली पुलिस ने रजिस्ट्रेशन का प्रबंध किया है। जिसकी शुरूआत भी हो चुकी है।

दिल्ली पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रबंध इसलिए किया है ताकि उत्तराखंड सरकार को पहले से दिल्ली से आने वाले कावड़ यात्रियों संख्या की जानकारी हो जिससे यात्रियों के लिए कावड़ के दौरान के उचित प्रबंध किया जा सके। दिल्ली पुलिस ने सभी यात्रियों से रजिस्ट्रेश कराने के लिए अपील भी की है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Varanasi Visit: 7 जुलाई को वाराणसी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे 1800 करोड़ की विकास योजनाओं शिलान्यास

Kanwar Yatra 2022: 14 जुलाई से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा

Kanwar Yatra 2022
Kanwar Yatra 2022

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल कावड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस साल ऐसा पहली बार होगा जब दिल्ली से हरिद्वार, गंगोत्री समेत उत्तराखंड राज्य के अन्य तीर्थ स्थानो पर जाने वाले सभी यात्रियों के लिए रेजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। जिससे दिल्ली से उत्तराखंड जाने वाले सभी यात्रियों की संख्या की जानकारी हो। जिससे व्यवस्था भी उसी के मुताबिक किया जा सके।

दिल्ली पुलिस ने इस बाबत जानकारी देते हुए आगे कहा कि कावड़ यात्रा बरसात के मौसम में होता है और बारिश की वजह से अकसर उत्तरखंड में आपदा की स्थिती पैदा हो जाती है। यात्रियों के पहले से ही रजिस्ट्रेशन करा लेने से आपात स्थिती में मदद करने में आसानी होती है। और यात्रियों के संख्या का भी अनुमान होता है।

Kanwar Yatra 2022: ऐसे कराएं अपना रजिस्ट्रेशन

दिल्ली पुलिस ने कावड़ यात्रा के लिए किए जाने वाले रजिस्ट्रेन के बार में जानकारी देते हुए आगे कहा कि जो भी यात्री इस साल दिल्ली से  कावड़ यात्रा पर उत्तराखंड जाने वाले हैं वह “kavad.delhipolice.gov.in” पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही यह जानकारी भी दी गई की इस साल यात्रियों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की गई है। जिससे यात्रा के दौरान किसी को कई परेशानी ना हो।

Kanwar Yatra 2022: यात्रा के दौरान पहचान पत्र साथ रखना होगा साथ

Kanwar Yatra 2022
Kanwar Yatra 2022

साथ ही सभी यात्रियों को यात्रा के दौरान अपना पहचान पत्र साथ रखना होगा। बिन पहचान पत्र के किसी को भी यात्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। आपको बता दें, इस साल 14 जुलाई से शुरू हो रही कावड़ यात्रा 26 जुलाई तक चलेगी। इस साल पूरे उत्तराखंड में कावड़ क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 31 जोन और 133 सेक्टर में बांटा गया है। इस साल पूरी यात्रा के दौरान करीब 10 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। ड्रोन और CCTV से भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *