KANPUR MURDER: विकास दुबे के पुलिस एनकाउंटर की पूरी कहानी

 

KANPUR पुलिस हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोपी विकास दुबे (VIKAS DUBEY) को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। मध्य प्रदेश (MADHYA PRADESH) में गिरफ्तारी के बाद उत्‍तर प्रदेश (UTTAR PRADESH) लाते समय विकास और पुलिस के बीच जमकर मुठभेड़ हुई।

 

उत्‍तर प्रदेश पुलिस के आठ पुलिसकर्मियों की हत्‍या से सुर्खियों में आए कानपुर के कुख्‍यात गैंगस्‍टर (GANGSTER) विकास दुबे मारा गया। दो जुलाई को वारदात के बाद से ही विकास नेशनल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ था। उसे पकड़ने के लिए कई राज्‍यों की पुलिस ने एड़ी चोटी एक कर दी थी। आखिरकार 9 जुलाई को उसे मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन से गिरफ्तार किया गया। स्‍पेशल टास्‍क फोर्स (STF) की एक टीम विकास को लेकर उज्‍जैन से कानपुर के लिए रवाना हुई। पुलिस के मुताबिक, पूरा सफर लगभग खत्‍म होने को आया था कि तभी एक हादसा हुआ। जिसके बाद मुठभेड़ के हालात बने और विकास को मार दिया गया।

 

आखिर क्या हुआ था इस पूरे केस में

 

सुबह साढ़े 6 बजे : बर्रा में पुलिस की गाड़ी पलटी​

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज रफ्तार कार रोड पर पलट गई। हादसे में विकास के अलावा कई पुलिसकर्मी घायल हुए

सुबह पौने 7 बजे : विकास ने की चालाकी भरी हरकत

 

इंस्पेक्टर रमाकान्त पचौरी की पिस्टल लेकर भागा था विकास दुबे

पांच लाख के इनामी विकास दुबे को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के आला अधिकारियों की माने तो हाईवे पर गाड़ी पलट गई, इसके बाद विकास दुबे ने इंस्पेक्टर की पिस्ततौल छीनकर भागने की कोशिश की और क्रॉस फायरिंग में विकास ढेर हो गया।

ये  मुठभेड़ 15 से 20 मिनट तक चली। दोनों तरफ से फायरिंग में कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। विकास दुबे के कंधे और कमर में कुल चार गोलियां लगी।

सुबह 8.15 बजे : एसपी ने की विकास के मारे जाने की पुष्टि

कानपुर वेस्‍ट के एसपी ने सुबह करीब सवा आठ बजे विकास के मारे जाने की पुष्टि की। उन्‍होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि घायल विकास को अस्‍पताल लाया गया था जहां डॉक्‍टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुबह 8.40 बजे : आईजी ने दी पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी

 

करीब पौने नौ बजे कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। उन्‍होंने यह भी बताया कि मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

 

सुबह 9 बजे : CM योगी ने ली एनकाउंटर की जानकारी

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *