कंगना मुंबई से मनाली के लिए रवाना, जानिए क्या कुछ कहा उद्धव को

सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे कंगना रनौत (Kangna Ranaut) अपने घर मनाली के लिए निकली। मुंबई से निकलने से पहले कंगना ने इमोशनल ट्वीट किया। उनका कहना था कि भारी मन के साथ मुंबई छोड़ रही हूं। इन दिनों मुझे लगातार आतंकित किया गया था और मेरे ऑफिस के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले किए गए। उसके बाद गालियां भी दी गईं। इससे साफ होता है कि PoK को लेकर कही गई मेरी बात सही थी।

कंगना ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thakre) के खिलाफ हमलावर तेवर अपनाया। उन्होंने कहा कि मुझे कमजोर समझना बहुत बड़ी गलती है। आज मेरे रक्षक ही भक्षक हो गए हैं। यह बयान सीधे तौर पर संजय राउत और उद्धव ठाकरे पर एक कड़ा प्रहार है।

मुंबई जाने से पहले कंगना ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।इस दौरान उनकी बहन रंगोली भी मौजूद रहीं।मुलाकात के बाद कंगना ने मीडिया में यह बात साझा कि की राज्यपाल ने उन्हें एक बेटी की तरह सुना।उन्हें यह विश्वास है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

आपको बता दें कि कंगना बीते 9 सितंबर को मनाली से मुंबई आई थीं। उन्होंने यह बात साफ कर दी थी कि वह केवल 7दिनों के लिए मुंबई आई थीं।इसी वजह उन्हें क्वारांटाइन नहीं किया गया। जिसके बाद अब वह वापस लौट रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *